कोई नहीं है तुझसा माँ.!

कोई नहीं है तुझसा माँ,
मैं तो बड़ा किस्मत वाला हूँ माँ.
मुझे जो तेरा इतना प्यार मिला,
तेरी गौद में लाड़ मिला.
तेरे ही आँचल की छाया में,
मुझको अपना संसार मिला.

जब मैं इस दुनिया में आया,
लिया तूने मुझे जब गौद में माँ.
मैंने तो अपना भगवान पाया,
मिला सुकून जन्मों का माँ.
मेरा अस्तित्व तो तुझसे है,
तू तो है मेरा हमसाया.
क्योंकि कोई नहीं है तुझसा माँ,
मैं तो बड़ा किस्मत वाला हूँ माँ.

मुझे सूखे में सुला के तू, खुद गीले में सोई है माँ,
मैं ज़रा बीमार हुआ तो, तू रात भर जागी है माँ.
मेरी हर खुशी के लिए,
तूने अपनी खुशियाँ कुर्बान की.
मेरे सुनहरे भविष्य के लिए,
ना जाने तूने कितनी पूजाएँ की.
करता हूँ मैं रब का शुक्रिया,
जों उसने मेरे लिए तुझे भेजा.
क्योंकि कोई नहीं है तुझसा माँ,
मैं तो बड़ा किस्मत वाला हूँ माँ.

तेरी ही तो गौद में मैं, हमेशा चैन से सोया माँ,
एक जादू की झप्पी पाके, दिन मेरा बन जाता माँ.
जाने अनजाने में मैं तुझपे, यूँ तो कई बार चिल्लाया माँ,
लेकिन दिल में मेरे हमेशा ही,
प्यार और इज्ज़त रहती है माँ.
तेरे ही तो कदमो में जन्नत मेरी बस्ती है माँ,
भगवन करे मेरी उम्र भी तुझको ही लग जाये माँ.
क्योंकि कोई नहीं है तुझसा माँ,
मैं तो बड़ा किस्मत वाला हूँ माँ.

जब तू बूढ़ी हों जायेगी,
अकेले चलने से घबराएगी.
साथ तेरे मैं खड़ा होऊंगा माँ,
हाथ तेरा मैं पकडूँगा,
सहारा तेरा बनूँगा मैं माँ.
तूने ही तो जीवन दिया है,
जिसका क़र्ज़ कभी चूका ना पाउँगा माँ.
क्योंकि कोई नहीं है तुझसा माँ,
मैं तो बड़ा किस्मत वाला हूँ माँ.

Comments

Popular posts from this blog

Head over Heels - Love on the Wheels (Playboy 5)

That's How I Love You

It's Raining Love (Playboy 4)

First Love

Playboy

Tornado of Love (Playboy 3)

Happy Birthday Dost :) :)

O Baby, You're the ONE..!!

Trip to Wonderland (Playboy 2)